होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हादसा: नाव में लगी आग, एक भारतीय की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Boat On Fire In Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हादसा हो गया. एक लकड़ी की नाव में आग लग गई. इस हादसे में जहां एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह जानकारी एक सरकारी सूत्र ने शनिवार को दी है.

17 सदस्यों को बचाया गया

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद 17 अन्य भारतीय चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया. यह भी बताया कि आग लगने के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, चालक दल के सदस्यों को उस क्षेत्र से गुजर रहे एक जहाज ने बचाया. यह घटना होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई है, जो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिससे होकर दुनिया की तेल आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गुजरता है.

चार लोग झुलसे
एक सूत्र ने बताया, ‘सामान्य माल से लदी एक लकड़ी की नाव, जिसमें 18 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे, कल होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आग लगने के बाद पलट गई.’ सूत्र ने बताया, ‘इस घटना में नाव पर सवार एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए. घायलों का दुबई में इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं.’

एक अन्य सूत्र ने बताया कि दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने कल रात बचाए गए भारतीय नागरिकों से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य दूतावास नाव मालिक के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version