पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसाः ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, तीन युवकों की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. सुलतानपुर के बल्दीराय के सुखबड़ेरी में माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार देवरिया निवासी तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का अयोध्या में इलाज चल रहा है.

कार का गेट तोड़कर निकाला गया घायलों को

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार आगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया. वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति (22 वर्ष), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया गया कि सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि कार सवार लखनऊ से देवरिया जा रहे थे. इस दौरान यह हादसा हो गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे की जांच की जा रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version