Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप से कांपी धरती, सात लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan: अफगानिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी. 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इस दौरान कई इमारते धराशाई हो गई. बताया गया है कि भूकंप ने मजार-ए-शरीफ शहर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 150 से ज्यादा घायल हुए है.

अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं. इस दौरान की इमारतें गिर गई. जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, वहीं, 150 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 28 किलोमीटर नीचे था. इस इलाके में लगभग 5 लाख 23 हजार से अधिक लोग रहते हैं, जिन्हें इस भूकंप का सामना करना पड़ा है.

मजार-ए-शरीफ का एक बड़ा हिस्सा गिरा

भूकंप के झटकों का असर मजार-ए-शरीफ पर भी देखने को मिला है, जिसे नीली मस्जिद भी कहा जाता है. यह मस्जिद यहां के पवित्र स्थलों में से एक है, जिसका एक बड़ा हिस्सा भूकंप में गिर गया है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता समीम जॉयंदा के मुताबिक

मजार-ए-शरीफ के पास मौजूद स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता समीम जॉयंदा के मुताबिक, भूकंप में 150 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस आपदा में सात लोगों की जान चली गई है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version