Agra Crime: जमीनी विवाद में कसाई बना बड़ा भाई, कुल्हाड़ी से वार कर दो भाइयों और पिता का किया कत्ल

आगराः यूपी के आगरा से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां जमीन को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया. इस दौरान लाठी-डंडा के साथ कुल्हाड़ी चला. बड़े ने दो छोटे भाइयों और पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इस हमले में जहां भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया निवासी राजेंद्र सिंह के बेटों में जमीन को लेकर मंगलवार सुबह विवाद हो गया. बताया गया है कि राजेंद्र सिंह मामला शांत करने में लगे थे। इसी बीच उनका बड़ा बेटा आक्रोशित हो गया. इसके बाद बेटों में लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी चलने लगे.

कुल्हाड़ी की वार से राजेंद्र सिंह के दो बेटे सोमप्रकाश (48) और हेम प्रकाश (35) घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह को तत्काल अस्पताल ले गया, जहां उनकी भी मौत हो गई. घटना सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी गांव पहुंच गए. पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

गोरखपुर: वनटांगिया परिवारों संग दिवाली मनाने पहुंचे CM योगी, बोले- अब वनटांगिया गांव में जंगल में मंगल

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव में परिवारों के साथ दिवाली मनाई. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version