पाकिस्तान में अल बद्र के टॉप कमांडर बुरहान हमजा की गोली मारकर हत्या!

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Killing Of Top Commander Burhan Hamza: जम्मू-कश्मीर के आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘अल बद्र’ (Al Badr) के प्रमुख कमांडरों में से एक, अरजमंद गुलजार उर्फ बुरहान हमजा के पाकिस्तान में मारे जाने की खबर सामने आई है.

वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. आतंकी अरजमंद मूल रूप से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था, जो पिछले 7 वर्षें से पाकिस्तान में रह रहा था. ऐसी आशंका है कि पुलवामा अटैक में भी उसकी मुख्य भूमिका थी.

आतंकी हमजा बुरहान का जन्म 1999 में पुलवामा के खरबतपोरा के रत्नीपोरा में हुआ था. आतंकी हमजा बुरहान वैध दस्तावेजों के आधार पर पाकिस्तान गया था, जहां वह आतंकवादी संगठन अल बद्र में शामिल हो गया था और फिर वहीं से अल बद्र का एक सक्रिय आतंकवादी और कमांडर के तौर पर कश्मीर में आतंकी गतिविधियों का संचालन करने लगा था. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलवारों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.

Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This