Aligarh Accident: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित नाती की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. इस हादसे में बाइक सवार दंपती और नाती की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

नाती संग अपनी बेटी के घर जा रहे थे दंपती

जानकारी के अनुसार, इगलास कोतवाली के गांव भरतपुर निवासी राजपाल सिंह पत्नी मीरा देवी और नाती युवराज सिंह मोटरसाइकिल से सुबह अपनी बेटी के यहां भरतपुर कुबेर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में अऐरा के समीप अलीगढ़ मथुरा बॉर्डर पर मथुरा की तरफ आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दिया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

इस हादसे में बाइक पर सवार दंपती मीरा देवी और युवराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल राजपाल को जिला अस्पताल मथुरा भिजवाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन वहा जाते समय रास्ते में ही राजपाल ने दम तोड़ दिया.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम

पुलिस ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. उधर, एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया.

Latest News

Sensex opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, 400 अंक फिसला सेंसेक्स 

Sensex opening Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की. यह लगातार...

More Articles Like This

Exit mobile version