Alwar News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन की मौत, मासूम घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Alwar News: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही हैं. यहां अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र में रामगढ़ दिल्ली हाइवे पर शुक्रवार की देर रात ट्रक की जद में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक 6 साल का बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बगड़ तिराया थाना अधिकारी उमाशंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायल बच्चा अरमानदीन पुत्र जुनेद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
बताया जा रहा है कि इस हादसे में आस मोहम्मद पुत्र हांजी रहमन (67 वर्ष) निवासी महूं फिरोजपुर, हमीदन पत्नी आस मोहम्मद (65 वर्ष) निवासी महू और अलफिज पुत्र सहरल (12 वर्ष) निवासी जिला डींग की मौके पर ही मौत हो गई. अरमान दीन पुत्र जुनेद (6 वर्ष) निवासी बनेनी सीकरी जिला डींग का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार
पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दंपति अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. इस दुर्घटना में दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 6 साल का बच्चा घायल है. केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version