अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान कुवैत में हुआ क्रैश, ईरान का दावा- हमने मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran War: आज तीसरे दिन भी मिडिल ईस्ट में जबरदस्त जंग चल रही है. इजरायल और अमेरिका ईरान पर जबरदस्त बमबारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान इजरायल सहित दूसरे देशों में भी मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस जंग के बीच एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, कुवैत में अमेरिका का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. इसके क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है. मालूम हो कि F-15 लड़ाकू विमान दुनिया के कुछ सबसे घातक और आधुनिक विमानों में से एक माना जाता है.

घटना का वीडियो आया सामने

ईरान से जुड़े कई हैंडल्स ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिका का जो F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है, उसे मार गिराया गया था. सामने आए वीडियो में विमान में हवा में ही आग लगते हुए दिखाया जा रहा है. वहीं, विमान हवा में ही काफी देर तक गोल-गोल घूमते हुए नीचे गिर जाता है. बताया जा रहा है कि विमान का पायलट सुरक्षित है. हालांकि, अब तक इस खबर की पुष्टि न तो अमेरिकी सेना ने की है और न ही कुवैती सेना ने. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर जारी है हमले

ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर अमेरिका का हमले लगातार जारी है. अमेरिकी सेना की तरफ से हमले के वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं, जिनमें ईरान के मिलिट्री ठिकाने को मिसाइल और बम से उड़ाते हुए देखा जा सकता है. अमेरिका और इजराइल ने पिछले दो दिनों में ईरान के अंदर 2,000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमले किए हैं. इन हमलों में खामेनेई के कंपाउंड के अलावा मिसाइल स्टोर, एयर डिफेंस सिस्टम, नेवी प्रॉपर्टीज और अहम सैन्य बुनियादी ढांचों को टारगेट किया गया है और ये हमले अभी भी जारी है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले अब भी जारी हैं और ये कब थमेगा, ये कहना मुश्किल है.

एक तरफ जहां ईरान ने यरुशलम, तेल अवीव और किरयात ओनो में हमले किए तो इजरायल ने भी तेहरान में कल रात जबरदस्त बमबारी की. तेहरान में ईरान के स्टेट टीवी के दफ्तर पर भी हमले हुए. वहीं, ईरान ने भी इजरायल के बाहर अमेरिकी बेस को निशाना बनाया. ईरान ने बहरीन और इराक में अमेरिकी बेस पर हमले किए, जिसमें काफी नुकसान की खबर है.

Latest News

03 March 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This