कोई दिक्कत हो तो…’ अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी!

Must Read

Qatar Indian Embassy : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए जरूरी सूचना जारी की है. उन्‍होंने कतर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधान रहने को कहा गया है. ऐसे में हालात को देखते हुए दूतावास ने कहा कि 2 मार्च 2026 को सामान्य कॉन्सुलर सेवाएं बंद रहेंगी. इसके साथ ही उस दिन पासपोर्ट, वीज़ा या अन्य नियमित काम नहीं होंगे, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर पासपोर्ट, वीज़ा, अटेस्टेशन और लेबर से जुड़े जरूरी मामलों में मदद मिलेगी.

दूतावास ने दी भारतीय नागरिकों को सलाह

इस मामले को लेकर दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे दूतावास और स्थानीय प्रशासन की तरफ से आने वाली हर नई सूचना पर ध्यान दें और साथ ही बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें. इसके साथ ही सेना के ठिकानों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहें. ऐसे में उन्‍होंने लोगों से अपील की, कि घर या सुरक्षित जगह पर ही रहें. यदि बहुत ज्‍यादा आवश्‍यक हो तो बाहर जाएं और साथ ही स्थानीय अधिकारियों की हर चेतावनी का पालन करें. इसके साथ ही दूतावास ने यह भी कहा है कि लोगों की सुरक्षा सबसे पहले है. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

भारतीय समुदाय से शांति और सतर्कता की अपील

बता दें कि दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति में भारतीय नागरिक 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर +00974-55647502 पर संपर्क करने की सुविधा जारी की है. इतना ही नही बल्कि cons.doha@mea.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं. ऐसे में भारतीय समुदाय से शांति और सतर्कता बनाए रखने की अपील की गई है.

कतर में भारतीयों की आबादी

जानकारी के मुताबिक, कतर में भारतीयों की आबादी बहुत बड़ी है. ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाते हुए कहा कि वहां करीब 8.3 लाख (लगभग 8,36,784) भारतीय रहते हैं. यह कतर में रहने वाला सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है. बताया जा रहा है कि कुल आबादी का लगभग 21% से 25% हिस्सा भारतीयों की है. कतर में भारतीय अलग-अलग कामों में लगे हुए हैं. बता दें कि वहां कई भारतीय डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, आईटी विशेषज्ञ, चार्टर्ड अकाउंटेंट और शिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की…

Latest News

चीन ने UN को सौंपा 3 लाख 80 हजार किलोमीटर दूर से आया रहस्यमय खजाना, आखिर क्या है शी जिनपिंग का इरादा

China Donates Moon Dust: चीन ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. चीन ने संयुक्त...

More Articles Like This