अमेरिकाः आयोवा में घरेलू विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, संदिग्ध सहित सात लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shooting in America: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है. यहां आयोवा शहर में कई जगहों पर गोलीबारी की वारदात सामने आई है. इन घटनाओं को लेकर मंगलवार को पुलिस ने बताया कि सोमवार को आयोवा शहर में कई जगहों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि यह घटना किसी घरेलू विवाद की वजह से हुआ है. ABC की रिपोर्ट के मुताबिक, जब पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध बंदूकधारी का सामना किया, तो उसने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई.

मस्कटाइन पुलिस प्रमुख एंथनी कीस के मुताबिक

मस्कटाइन पुलिस प्रमुख एंथनी कीस के मुताबिक, “दोपहर 12 बजे (स्थानीय समय) के आसपास पुलिस को एक कॉल आया. जिसके बाद एक घर में चार पीड़ित मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान मस्कटाइन के 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफारलैंड के रूप में हुई है.

पुलिस अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही वह घर से निकल चुका था. अधिकारियों ने मैकफारलैंड को पास में ही मिसिसिपी नदी के किनारे एक रास्ते पर ढूंढ निकाला. कीस ने आगे कहा, “रयान विलिस मैकफारलैंड से बात करते समय, उसने खुद को गोली मार ली. अधिकारियों और EMS कर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

जांच के दौरान ये बात सामने आई कि शायद और भी पीड़ित हो सकते हैं. इसके बाद पुलिस को दो और पुरुष मृत मिले, जिनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे. इनमें से एक व्यक्ति दूसरे घर में और दूसरा पास के ही एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में मृत मिला.

एक प्रेस विज्ञप्ति में मस्कटाइन पुलिस विभाग ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गोलीबारी घरेलू विवाद के कारण हुई थी. इसके अलावा माना जा रहा है कि सभी पीड़ित, मृत संदिग्ध के ही परिवार के सदस्य थे.” पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Vastu Tips: बालकनी में भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर की सुख-शांति और सकारात्मकता पर पड़ सकता है असर

वास्तु शास्त्र में घर की बालकनी को सकारात्मक ऊर्जा और रोशनी के प्रवेश का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है. मान्यता है कि बालकनी में कुछ चीजें रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है. जानिए किन चीजों को बालकनी में रखने से बचना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version