America Helicopter Crash: एरिजोना की पहाड़ियों में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Helicopter Crash: अमेरिका से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एरिजोना राज्य में पिनाल काउंटी के पहाड़ी इलाके में एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में उसमें सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार को हुआ.

अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है. पिनाल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हादसा फीनिक्स से करीब 103 किलोमीटर (लगभग 64 मील) पूर्व में स्थित टेलीग्राफ कैन्यन के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ. क्वीन क्रीक के पेगासस एयरपार्क से हेलीकॉप्टर उड़ा था.

शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में सवार सभी चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें 59 वर्षीय पुरुष पायलट (जो क्वीन क्रीक का निवासी था) तथा तीन युवा महिलाएं, दो 21 वर्षीय और एक 22 वर्षीय शामिल थीं. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. शेरिफ कार्यालय ने कहा, “हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.”

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर एक Recreational Slackline (एक प्रकार की रोप जैसी वेबिंग, जो पहाड़ों के बीच लगाई गई थी) से टकराया, जिसके बाद वह कैन्यन के नीचे गिर गया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रही हैं. हादसे के बाद क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से उड़ान पर प्रतिबंध भी लगाया गया था.

Latest News

रोजगार और स्टार्टअप को लेकर एल. मुरुगन का बड़ा बयान, बोले- 6% से घटकर 3.2% पर आई बेरोजगारी दर

चेन्नई: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि सरकार की विभिन्न पहलों के परिणामस्वरूप देश...

More Articles Like This

Exit mobile version