गुस्से में अमेरिकाः अब ईरान में बच्चों के कैंसर अस्पताल और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, तेहरान ने भी किया वार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार सैन्य संघर्ष तेज होता जा रहा है. अमेरिकी सेना ने गुरुवार तड़के ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर ताजा हवाई हमले किए. इन हमलों में अहवाज़ स्थित शाहिद बघाई अस्पताल, एक हवाई अड्डा और कई सैन्य ठिकाने प्रभावित हुए. वहीं, जवाबी कार्रवाई में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागने का दावा किया है.

ईरानी सरकारी मीडिया IRIB के मुताबिक, अमेरिकी हमले में अहवाज़ के शाहिद बघाई अस्पताल का बाल कैंसर उपचार (कीमोथेरेपी) विभाग क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद 211 मरीजों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया. अस्पताल में बच्चों सहित कैंसर मरीजों का उपचार चल रहा था.

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी हमलों के बाद तेहरान में हवाई रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई और कई मिसाइलों को रोकने का दावा किया गया. ईरान के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में एक सैन्य बैरक भी निशाना बना, जिसमें कम से कम सात सैनिकों की मौत हुई है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अब तक अमेरिकी हमलों में 35 लोगों की जान जा चुकी हैं और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

IRGC का दावा, अमेरिकी अड्डों पर दागीं मिसाइलें

IRGC ने दावा किया कि उसने बुधवार की रात कुवैत के अली अल सलेम एयर बेस, बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों  और जॉर्डन में अमेरिकी अड्डों पर मिसाइलें दागीं. कुवैत ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलें और ड्रोन मार गिराए, जबकि जॉर्डन ने भी तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने की पुष्टि की. ईरान ने यह भी दावा किया कि उसकी सेना ने दक्षिण-पश्चिमी शहर अंदिमेश्क के ऊपर एक अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया. हालांकि, अमेरिका की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version