अमेरिका: ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, भारतीय चालक ठहराया गया हादसे का जिम्मेदार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Truck Accident: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई. इस दुर्घटना का जिम्मेदार 21 वर्षीय भारतीय युवक जश्नप्रीत सिंह को ठहराया गया है. इसे अमेरिका में अवैध प्रवासी बताया जा रहा है. जश्नप्रीत पर नशे में वाहन चलाने और लापरवाही से तीन लोगों की मौत का आरोप है. उसने अपने ट्रक से सैन बर्नार्डिनो काउंटी के फ्रीवे पर धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक में जोरदार टक्कर मार दी.

ड्राइवर के नशे में होने की हुई पुष्टि

पुलिस के अनुसार, जश्नप्रीत ने टक्कर से पहले ब्रेक नहीं लगाया और वह नशे की हालत में था. उसके नशे में होने की पुष्टि टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट में हुई. हादसे में जश्नप्रीत और एक मैकेनिक घायल हुए. वह एक वाहन के टायर बदलने में मदद कर रहा था. अभी मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

पहले भी हिरासत में लिया गया था जश्नप्रीत सिंह

पुलिस के मुताबिक, जश्नप्रीत सिंह 2022 में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पार कर कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में दाखिल हुआ था. उस समय उसे बॉर्डर पेट्रोल ने पकड़ा, लेकिन बाइडेन प्रशासन की “हिरासत के विकल्प” नीति के तहत उसे रिहा कर दिया गया. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने पुष्टि की कि जश्नप्रीत का अमेरिका में कोई वैध प्रवास स्टेटस नहीं है. दुर्घटना के बाद, यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (USICE) ने उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर जारी किया है.

पुलिस अधिकारी रोड्रिगो जिमेनेज ने बताया

इस दुर्घटना की पूरी घटना जश्नप्रीत के ट्रक के डैशकैम में कैद हो गई, जिसमें उसका ट्रक एक SUV से टकराता नजर आ रहा है. पुलिस अधिकारी रोड्रिगो जिमेनेज ने बताया कि जश्नप्रीत को अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच में उसके नशे में होने का की बात सामने आई. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR, UP, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

देशभर में मानसून का असर तेज हो गया है. IMD ने 6 अगस्त को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम.

More Articles Like This

Exit mobile version