Amethi: घर में घुसा था युवक, परिवार वालों ने जिंदगी से कर दिया विदा

Must Read

Amethi: अमेठी जिले के इन्हौना में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है. यहां कोटवा गांव में एक घर में घुसे युवक को परिवार वालों ने जिंदगी से विदा कर दिया. युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई की गई. गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई. कोटवा गांव निवासी मृतक अरविंद कुमार (22) अकेले रहता था. वह खेती-किसानी करता था.

इस मामले में इन्हौना एसओ कंचन सिंह ने बताया कि अभी तक की पड़ताल में पता चला है कि मृतक अरविंद कुमार रात में गांव के ही एक व्यक्ति के घर में घुस गया था. जिस घर में वह घुसा था, उस घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की. पिटाई से उसकी मौत हो गई. वह घर में किस इरादे से घुसा था, इस पर पुलिस पड़ताल कर रही है.

वारदात की सूचना पर एसपी डॉ. इलामारनजी ने पहुंचकर जानकारी हासिल की. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. मृतक के परिजन अहमदाबाद रहते हैं. वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है. मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This