ईरान-अमेरिका तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Us-Iran Tension: अमेरिका-ईरान के बीच भारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर भारतीय तेल वाहक जहाज ‘”देश गरिमा” भारत पहुंचा है. देश गरिमा क्रूड ऑयल टैंकर काफी मात्रा में तेल लेकर भारत आया है, लेकिन अभी समुद्र में एंकर पर है.

अभी ये जहाज मुंबई में समुद्र किनारे से कुछ नॉटिकल माइल पर स्थित है. 18 अप्रैल को यह जहाज होर्मुज से निकला था और भारतीय झंडा लगा यह टैंकर जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आईआरजीसी की फायरिंग के बाद भी आगे बढ़ता रहा और अब सुरक्षित भारत पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार, इस जहाज पर 31 भारतीय नाविक सवार हैं और अब इसके सुरक्षित पहुंचने से ईंधन की कमी से बड़ी राहत मिलेगी.

भारतीय जहाजों पर IRGC ने की थी फायरिंग

मालूम हो कि दो अन्य भारतीय जहाजों, वीएलसीसी सन्मार हेराल्ड और बल्क कैरियर जग अर्णव पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने के दौरान आईआरजीसी ने फायरिंग की थी, जिसके बाद दोनों जहाजों को वापस लौटना पड़ा था. इस फायरिंग को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. हालांकि, जहाज पर सवार क्रू मेंबर्स को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई थी. यह पहली बार था, जब 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद शुरू हुए संघर्ष के बीच किसी भारतीय जहाज पर ईरान के सुरक्षाबलों ने हमला किया.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version