नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच तिब्बत में फिर बांध टूटने की सूचना, पुलिस ने लोगों से की ये अपील

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Flood: आज (शुक्रवार) को नेपाल पुलिस ने एक बार फिर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि तिब्बत की तरफ पानी का बांध फिर टूटने की सूचना मिली है. पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों, बचाव एवं राहत कार्यों में जुटे कर्मियों और आम लोगों से तत्काल सतर्क रहने की अपील की है.

क्या कहा नेपाल पुलिस ने?

सोशल मीडिया पोस्ट में नेपाल पुलिस ने कहा कि तिब्बती क्षेत्र में पानी का बांध फिर टूटने की जानकारी मिली है. इसके मद्देनजर सभी सुरक्षा कर्मियों, बचाव एवं राहत अभियान में शामिल लोगों और आम नागरिकों को तत्काल सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है. पुलिस ने लोगों से आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी इस संभावित खतरे की सूचना देने की अपील की है. यह अलर्ट ऐसे समय जारी किया गया है, जब नेपाल के कई इलाकों में हालिया बाढ़ और अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है.

आज सुबह चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई. वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया कि क्षेत्र में सड़कों के पुनर्निर्माण सहित सभी प्रकार के काम रोक दिए गए हैं.

क्या बताया नेपाल पुलिस के अधिकारी ने?

नेपाल पुलिस अधिकारी पी चौधरी ने कहा, ‘जलस्तर बढ़ने वाला है, इसलिए सभी को रोका जा रहा है. बचाव कार्य में लगे सभी वाहन वापस लौट रहे हैं. सभी को वहां से निकाला जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. सभी काम रोक दिए गए हैं. अभी और भी भीषण बाढ़ आने की संभावना है, इसीलिए सभी को सतर्क किया जा रहा है.’

नेपाल जलप्रलय में अबतक कितने लोगों की हुई मौत?

नेपाल पुलिस ने बताया कि रसुवा जिले में आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई. वहीं, 1400 से अधिक लोग लापता हैं. प्रभावित लोगों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है, जो ट्रेकिंग, गाइडेड टूर या पवित्र हिंदू तीर्थस्थल की यात्रा के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे. लगातार बचाव कार्य जारी है.

Latest News

Karwa Chauth: ये महिलाएं भूलकर भी न रखें करवा चौथ का निर्जला उपवास, बढ़ सकती है परेशानी

Karwa Chauth Vrat Rules 2026: इस साल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा, हर वर्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version