Amritsar: चार गिरफ्तार, पांच किलो हेरोइन, पिस्टल और हजारों नकदी बरामद, BSF को मिली सफलता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar: सुरक्षा बल के जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी है. अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से पांच किलो 900 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल, चार कारतूस और 76 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद किया है. यह कार्रवाई बीएसएफ ने बुधवार की सुबह अमृतसर सेक्टर में की.

अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
इस गिरफ्तारी के बाद बीएसएफ के जवान गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि हेरोइन की यह खेप मंगलवार रात पाकिस्तान के तस्करों ने भारतीय सरहद में गिराई थी. यह सारी कंसाइनमेंट बीएसएफ के अधिकारियों ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दी है. अब एनसी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version