अमृतसरः मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर अपराधी को किया ढेर, साथी फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमृतसरः अमृतसर से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यह मुठभेड़ सोमवार को तड़के ब्यास थाने के अधीन पड़ते रइया इलाके में हुआ. पुलिस और गैंग्स्टरों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक गैंग्स्टर ढेर हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया.

मारे गए गैंग्स्टर की पहचान डीआइजी संदीप गोयल, एसएसपी सोहेल मीर और डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा कुछ देर में प्रेस वार्ता कर बताएंगे. ये अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं.

50 लाख की रंगदारी मांगी, किराना व्यापारी की हत्या की

बताया गया है कि मुठभेड़ में ढेर हुए गैंग्स्टर ने कुछ दिन पहले करियाणा कारोबारी की गली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपित मारे गए कारोबारी के बेटे लखबीर सिंह से पचास लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे.

पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग्स्टर इलाके में फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसके बाद पुलिस ने ब्यास और रइया के बीच नाकाबंदी कर दी. इस बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश मार गिराया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

LPG Price Today 27 June 2026: घरेलू गैस सिलेंडर और CNG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का नया भाव

LPG Price Today 27 June 2026: आज घरेलू LPG और CNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

More Articles Like This

Exit mobile version