Amritsar: नाबालिग सहित छह हथियार तस्कर पुलिस के फंदे में, सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Crime: अमृतसर शहरी पुलिस के हाथ सफलता लगी है. उसने अवैध हथियार तस्करी से जुड़े एक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगाने में भूमिका निभा रहा था. यह खेप आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाई जा रही थी.

इस मामले में कैंटोनमेंट थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस मामले में आगे और पीछे के लिंक जोड़ने में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version