मकर संक्रांति पर अमंगलः चाइनीज़ मांझे ने काटी युवक के जीवन की डोर, बाइक से जा रहे थे संजय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka News: यदि आप बाइक की सवारी या पैदल यात्रा कर रहे हैं, तो इस बात से चौकन्ना रहे कि कही ऐसा न हो कि चाइनीज मंझा आपके गले में फंस जाए. क्योंकि यदि ऐसा होता है तो आपकी जान खतरे में पड़ सकती है. ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है, क्योंकि कर्नाटक से ऐसी घटना सामने आई है. यहां बीदर में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के दौरान चाइनीज़ मांझे से बाइक सवार का गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मांझे की डोर से कटा संजय का गला

जानकारी के अनुसार, बंबुलगी गांव, बीदर तालुक के निवासी संजय कुमार होसानमनी (45 वर्ष) अपनी बेटी को संक्रांति उत्सव के लिए हॉस्टल से वापस लाने बाइक से हुमनाबाद जा रहे थे. इसी दौरान चितगुप्पा तालुक के तालामडगी गांव के पास अचानक उनके गले में चाइनीज मांझे की डोर उलझ, जिससे उनका गला कट गया और वह बाइक से गिर पड़ा. अधिक खून गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक संजय लॉरी क्लीनर का काम करता थे.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मन्नेखल्ली सरकारी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया. यह घटना मन्नेखल्ली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version