शातिर सोनम की एक और साजिश का खुलासा, अगर राजा जिंदा बचता तो बनाया था ये प्लान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raja Raghuvanshi Murder Case: पूरे देश में सोनम की बेवफाई के चर्चे हो रहे हैं. सोनम कैसे पति राजा रघुवंशी को हनीमून का बनाकर मेघालय लेकर गई और वहां उसका कत्ल करा दिया. वैसे तो सोनम ने राजा की मौत का प्लान शादी के 6 दिन बाद ही बना लिया था, लेकिन अगर यह प्लान फेल होता, तो सोनम ने प्लान बी भी तैयार रखा था.

पुलिस सूत्रों की माने तो, सोनम ने पति राजा को मारने के लिए सुपारी किलर्स तो बुलाए ही थे, लेकिन अगर वो राजा की जान न ले पाते तो सोनम ने सेल्फी लेने के बहाने राजा को पहाड़ी से धक्का देने की योजना बना रखी थी.

क्या था सोनम का प्लान-बी?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोनम के पास प्लान बी भी तैयार था. सोनम ने सोचा था कि अगर राजा किसी तरह बच गया तो वो सेल्फी लेने के बहाने राजा को पहाड़ के किनारे पर लेकर जाएगी और वहां से राजा को धक्का दे देगी.

ऊंची जगह ढूंढ रही थी सोनम

इसके बाद सोनम सभी को यही बताती कि राजा एक हादसे का शिकार हो गया और खाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. यहीं नहीं, राजा की मौत के बाद सोनम राज कुशवाहा के साथ कहीं बाहर शिफ्ट होने की तैयारी में थी. सोनम शिलांग में किसी ऐसी ही ऊंचाई वाली जगह की तलाश में थी, जहां से राजा को धक्का देना आसान हो. फिलहांल, पति की हत्या की आरोपी सोनम पुलिस हिरासत में है और पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version