दिल्ली में खालिस्तानी संगठन से जुड़े लोगों ने मेट्रो की दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे, 12 दिन बाद होना है G-20 समिट

Khalistan SFJ: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है. खालिस्तानी संगठन, सिख फॉर जस्टिस ने एक और देशविरोधी गतिविधि को अंजाम दिया है. बता दें कि, दिल्ली के लगभग पांच मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तानी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लिखे हैं. इस घटना के बाद खालिस्तानी संगठन का मुख्य चेहरा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसके पक्ष में एक वीडियो भी शेयर किया है.

‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’
आपको बता दें कि जी-20 समिट के ठीक 12 दिन पहले कई मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे मिले. दीवारों पर ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे भारत विरोधी नारे लिखे मिले. इतना ही नहीं खालिस्तानी आतंकियों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के साथ-साथ दीवारों पर ‘Punjab Is Not India’ भी लिखा है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.

इन स्टेशनों पर लिखे गए थे नारे
खालिस्तानी आतंकियों ने इन देश विरोधी नारों को शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई, पंजाबी बाग और नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर लिखा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने दीवारों पर लिखे नारों को मिटाने का काम शुरु करा दिया है. मेट्रो पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया जा चुका है. इस घटना को लेकर खालिस्तानी संगठन का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखे हुए नारे साफ नजर आ रहे हैं.

‘Punjab Is Not India’
आपको बता दें कि खालिस्तानी संगठन की शुरूआत साल 2007 में अमेरिका से की गई थी. कनाडा और ब्रिटेन के अलावा और भी कई जगहों पर भारी संख्या में इस संगठन के लोग मौजूद हैं. इस खालिस्तानी संगठन का मुख्य एजेंडा पंजाब को भारत से अलग कर खालिस्तान बनाने का है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version