कहीं आप भी तो नहीं पी रहे नकली ENO और ले रहे Nescafe की चुस्की?, दिल्ली में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fake Eno Factory: दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे नकली ENO और नकली Nescafé कॉफी बनाने के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यहां से भारी मात्रा में ENO सैशे और नकली कॉफी सैशे बरामद किया गया है.

पुलिस के अनुसार

पुलिस ने मधु विहार इलाके में छापा मारकर दो अवैध यूनिट पकड़ीं, जहां नकली ENO पाउडर और फर्जी Nescafé कॉफी तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी. इस कार्रवाई में करीब ₹20 लाख का माल जब्त किया गया है.  पुलिस के अनुसार, ये नकली सामान थोक और रिटेल बाजारों के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा जा रहा था. खास बात यह है कि नकली ENO आम लोगों की सेहत से जुड़ा प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल गैस, एसिडिटी और अपच में किया जाता है. ऐसे में इससे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था.

ये सामान हुए बरामद 

पुलिस टीम ने मौके से 3 पैकिंग मशीनें, करीब 1 लाख तैयार ENO सैशे, करीब 50 हजार नकली कॉफी सैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, एसिड से भरे ड्रम, पैकिंग रोल, स्टिकर, कार्टन और अन्य सामान बरामद किया है. इस फैक्ट्री में दो मशीनें लगाई गई थीं, जिसमें धड़ाधड़ ईनो और नेस्कैफे के पैक तैयार किए जा रहे थे.

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों उत्तम दास, पपाई दास उर्फ पंकज, नितिन भारद्वाज और संजय बंसल को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों फ्लैट किराए पर लेकर पिछले दो महीने से यह काला कारोबार चल रहा था. नितिन भारद्वाज फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसे देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके से दबोच लिया. बाद में संजय बंसल को भी कश्मीरी गेट के पास गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जांच के बाद साफ किया कि बरामद ENO और कॉफी प्रोडक्ट्स उनकी कंपनी के नहीं हैं. न तो इन्हें कंपनी ने बनाया और न ही आरोपियों को कोई अधिकृत लाइसेंस दिया गया था.

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version