Aurangabad: औरंगाबाद में हादसा, नहर में गिरी कार, डूबने से पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aurangabad Accident News: बिहार से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां मंगलवार को औरंगाबाद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दाउदनगर थाना क्षेत्र के बारुण नहर रोड पर चमन बिगहा के पास एक बेकाबू कार नहर में गिर गई. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बारुण नहर रोड पर चमन बिगहा के पास एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई. दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक कार में सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो चुकी थी.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक किशोर भी शामिल है. यह कार कब नहर में गिरी, कहां से आ रही थी, मृतक कहां के हैं. इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है. पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है.

पुलिस का कहना है कि मृतकों के कपड़े से लग रहा है कि वे किसी धार्मिक स्थल की यात्रा व पूजा कर घर लौट रहे थे. इस दौरान अनियंत्रित होकर कार नहर में गिर गई होगी और डूबने से सभी पांच लोगों की मौत हो गई.

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संभवत: कार सवार पटना जा रहे थे. उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिक जानकारी जुटाई जा रही है. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

अमेरिका को ईरान की सत्ता बदलने में दिलचस्पी नहीं, जेडी वेंस बोले- जनता चाहे तो हटाए सरकार

US Iran Clash: अजरबैजान की यात्रा कर वॉशिंगटन लौटने से पहले अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट...

More Articles Like This

Exit mobile version