Ayodhya: सपा नेता के बेकरी पर पहुंचा बाबा का बुलडोजर, होगी कार्रवाई

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya: अयोध्या के भदरसा में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है. मुख्य आरोपी सपा नेता के बेकरी पर बाबा का बुलडोजर पहुंच गया है. कुछ ही देर में राजस्व विभाग की टीम बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगी. इससे पहले शुक्रवार की शाम आरोपी सपा नेता की जमीनों की जिला प्रशासन ने पैमाइश की थी.

आज अयोध्या में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची है. एसडीएम सोहावल अशोक कुमार ने कहा कि “बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को गिराने की कार्रवाई की जा रही है.

इससे पहले, अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से सुलह-समझौता करने का दबाव बनाते हुए धमकी देने के मामले में पुलिस ने भदरसा नगर पंचायत चैयरमैन व दो सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है.

दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड पिपरा निवासी रामसेवक दास ने बताया कि चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य व्यक्ति के साथ जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे और रात करीब 11 बजे प्राइवेट वार्ड में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे.

सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि रामसेवक दास की तहरीर पर आरोपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version