अयोध्या: हादसे का शिकार हुई पिकअप, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अयोध्या: यूपी के अयोध्या से सड़क हादसे की खबर आ रही है. रविवार की सुबह यहां अयोध्या- रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा कैंट थाना क्षेत्र में मऊ शिवाला के निकट टोनिया मोड़ के पास हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि कैंट थाना क्षेत्र में मऊ शिवाला के निकट टोनिया मोड़ के पास एक पिकप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है. यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
पुलिस ने पिकप के केबिन और पीछे सवार कुल पांच घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकाला. सभी को एनएचआई तथा 1033 के एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया. सुबह 7.30 बजे जिला अस्पताल लाए जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ आशीष ने 30 से 35 आयु वर्ग के तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सीतापुर जनपद के थाना थानगांव स्थित नन्दूपुर निवासी सत्यम (24 वर्ष) पुत्र राम विजय तथा शैलेंद्र(18 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार को इलाज चल रहा है.

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काम करने आए थे. वह लोग कुमारगंज से कई किमी दूर अयोध्या मार्ग पर मऊ शिवाला के पास क्यों पहुंचे ? इसकी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. इस संबंध में सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम में साज-सज्जा का सामान लेकर काम करने आए लोग हादसे का शिकार हुए हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आज यानी 11 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रहा है. नवरात्रि के 09...

More Articles Like This

Exit mobile version