Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड की हरियाणा में तलाश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baba Siddiqui Murder Case: मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में जांच तेज कर दी है. इसी सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें महाराष्ट्र के बाहर हरियाणा और राजस्थान में जांच कर रही हैं. पुलिस ने कहा कि फिलहाल पांच टीमें महाराष्ट्र के बाहर हैं.

जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए राजस्थान से हथियार आए थे. इसलिए कुछ टीमों को वहां भेजा गया है. वहीं, हरियाणा में कुछ टीमों को बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड की तलाश में लगाया गया है.

पुणे में भी आरोपियों के घर पर छापेमारी
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इस बीच पुणे में रुपेश मोहो के घर से एक और पिस्तौल बरामद किया है. यह हत्या के मामले में बरामद हुआ पांचवां असलहा हैं. क्राइम ब्रांच मामले में एक और हथियार और तीन कारतूस की तलाश में है.

मालूम हो कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा से नाता रखने वाले करनैल सिंह को गिरफ्तार किया था. इसके बाद कैथल की जेल में सजा काट चुके जीशान अख्तर को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद कैथल से एक और आरोपी, अमित उर्फ नाथी को गिरफ्तार किया गया था. इस युवक पर जीशान अख्तर को शरण देने के आरोप हैं.

इस तरह दिया गया था बाबा सिद्दीकी की हत्या की वारदात को अंजाम
बाबा सिद्दीकी की हत्या की घटना को उस समय अंजाम दिया गया था, जब वह शनिवार शाम को अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकले थे. जहां उन्होंने रवाना होने से पहले दशहरे के मौके पर पटाखे फोड़े. उसी समय हमलावरों ने निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दीं थी. इस दौरान बाबा सिद्दीकी के पेट में दो और सीने में एक गोली लगी थी, गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उनकी मौत हो गई थी.

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version