बहराइच: आंगन में खेल रही थी मासूम बच्ची, उठा ले गया तेंदुआ, हुई मौत, ग्रामीण दहशत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahraich Leopard Attack: यूपी के बहराइच से दुखद खबर सामने आई है. यहां के तेंदुए मासूम बच्ची से उसकी जिंदगी छीन ली. घर से करीब 50 मीटर दूर बच्ची शव मिला. यह घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के तहत ग्राम पंचायत रमपुरवा के मुखिया फार्म गांव में हुई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गया.

घर से 50 मीटर दूर बच्ची को छोड़कर भागा तेंदुआ

जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी मनोज की 4 साल की बच्ची अनुष्का आंगन में खेल रही थी. तभी गन्ने के खेत निकलकर आए तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया. तेंदुआ बच्ची को मुंह में दबोचकर भाग रहा था तभी परिजन शोर मचाते हुए दौड़ पड़े. इसपर तेंदुआ बच्ची को घर से 50 मीटर की दूरी पर छोड़कर नहर की झाड़ियों में भाग गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई बच्ची की मौत

फिर परिवार के लोग बच्ची को गोद में उठाया और अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. तेंदुए के हमले की शिकार हुई मासूम के परिजन ने बताया कि बच्ची के गले और नाक पर जख्म आया है. अस्पताल ले जाते समय बच्ची की मौत हो गई.

परिवार में मचा कोहराम

इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. आसपास और गांव के अन्य लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दे दी है. पड़ोस में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य होने की वजह से अक्सर जंगली जानवरी गांव में आ जाते हैं और लोगों को शिकार बनाते हैं. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version