Ballia: विधायक सहित तीन लोगों की हत्या की धमकी, दीवारों पर चस्पा किया पर्चा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ballia News: यूपी के बलिया से सनसनी फैलाने वाली खबर आ रही है. यहां नोट चस्पा कर विधायक सहित तीन लोगों की हत्या करने की धमकी दी गई है. नोट में पुलिस को भी चैलेंज किया गया है. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए आरोपितों की तलाश में जुटी है.

10 रुपये का नोट लगाकर चिपकाया गया है पर्चा
मिला जानकारी के अनुसार, जिले के ब्लॉक मुख्यालय की दीवारों पर 10 रुपये का नोट लगाकर एक पर्चा चिपकाया गया है. इस पचे में बीते जुलाई माह में बांसडीह कोतवाली के सामने हुई रोहित पांडेय की नृशंस हत्या का हवाला देते हुए क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह, गड़वार के भानु दुबे और छोड़हर के शुभम चौबे की हत्या करने की बात कही गई है. इसके साथ ही पुलिस को भी चैलेंज किया गया है कि उसके अंदर हिम्मत हो तो वारदात को अंजाम देने से रोक लें.

थानाध्यक्ष सुखपुरा योगेंद्र सिंह ने इस संबंध में में कहा कि मामला संज्ञान में आया है. जांच कराई जा रही है. मालूम हो कि इस तरह के पर्चे पूर्व में भी ब्लॉक मुख्यालय की दीवारों सहित ग्राम सभा असेगा और बेरूआरबारी गांव में चिपकाए गए थे.

एसपी विक्रांत वीर ने कहा
इस संबंध में बलिया के एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी में विधायक की हत्या कराने के पर्चे मामले में थाना में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में लगी है.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version