Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू शख्स की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. यहां एक और हिंदू शख्स के साथ बर्बरता की खबर सामने आई है. मयमनसिंह जिले में एक हिंदू व्यक्ति की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. इससे पहले मयमनसिंह जिले में ही दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. बांग्लादेश में हाल ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

बताया गया है कि बजेंद्र बिस्वास एक अर्धसैनिक समूह से जुड़े थे, जो गांवों की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है. नोमान मियां नाम के एक स्थानीय युवक ने बजेंद्र को गोली मारी है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

यह घटना मयमनसिंह के भालुका उपजिला के मेहराबाड़ी इलाके में सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड में हुई. पीड़ित बजेंद्र बिस्वास, फैक्टरी की सुरक्षा के लिए तैनात एक अंसार सदस्य थे. वह सिलहट सदर के कादिरपुर गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि गोली मारने के 22 वर्षीय आरोपी नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है. मालूम हो कि इससे पहले मयमनसिंह जिले में ही दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. बांग्लादेश में हाल में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version