बांग्लादेशः 45 साल बाद ढाका में अरेस्ट हुआ पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान का हत्यारा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ziaur Rahman killer: बांग्लादेश की तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार को बड़ी सफलता मिली है. पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के हत्यारे, 45 साल से फरार बांग्लादेश सेना के पूर्व मेजर मुजफ्फर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरफ्तारी के बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने हुसैन को सैन्य अदालल में कार्रवाई के लिए बांग्लादेश सेना को सौंप दिया है. केस के दस्तावेजों के मुताबिक, हुसैन ने ही 30 मई 1981 को चटगांव सर्किट हाउस में तत्कालीन राष्ट्रपति जियाउर रहमान पर गोलियां चलाई थीं.

पूर्व राष्ट्रपति की हत्या में था शामिल

30 मई 1981 की सुबह मध्यम स्तर के सेना अधिकारियों के एक समूह ने सर्किट हाउस पर हमला किया और सत्ताधारी BNP के संस्थापक जियाउर रहमान की हत्या कर दी थी. अधिकारियों का आरोप है कि हुसैन और कैप्टन मोस्लेह उद्दीन उन अधिकारियों में शामिल था, जो सीधे तौर पर इस हत्या में शामिल था.

ढाका मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव पुलिस ने बताया

ढाका मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव पुलिस ने बताया कि पूर्व सेना मेजर मुजफ्फर हुसैन को 45 साल बाद ढाका के बनानी डीओएचएस इलाके से अरेस्ट कर लिया गया है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने हुसैन को बांग्लादेश सेना को सौंप दिया है, ताकि कोर्ट द्वारा आगे की कार्रवाई की जा सके.

Latest News

PAKISTAN: स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी एम्बुलेंस में धमाका, ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में गर्भवती समेत नौ की मौत

Islamabad: पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित थारपारकर जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में एक गर्भवती महिला समेत 9 लोगों...

More Articles Like This

Exit mobile version