आंध्र प्रदेश में कोरोना की फिर से दस्तक, 12 नए केस, 4 की मौत, राज्य का स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट!

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोरोना के नए केस सामने आए हैं. 26 जून से 16 जुलाई के बीच में राज्य में कोरोना के 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें से चार मरीजों की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार, इन सभी लोगों को पहले से दूसरी गंभीर बीमारियां (को-मॉर्बिडिटी) भी थीं. स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि जिन चार मरीजों की मौत हुई, वे पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी की बीमारी और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे.

एक मरीज की मौत काकीनाडा में हुई

इन्हीं पुरानी बीमारियों की वजह से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई. स्वास्थ्य आयुक्त वीरपांडियन ने बताया कि कोविड-19 से हुई चार मौतों में से तीन मरीज कडप्पा जिले के थे, जबकि एक मरीज की मौत काकीनाडा जिले में हुई. स्वास्थ्य आयुक्त के मुताबिक, साल 2026 में आंध्र प्रदेश में कोविड-19 का पहला मामला 26 जून को कडप्पा जिले में मिला था. इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच राज्य में 11 और नए संक्रमित मरीज सामने आए.

प्रभावित इलाकों में सुरक्षात्मक कदम उठाने शुरू

इससे स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है. वहीं माना जा रहा है कि देश में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है. राहत और सावधानी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. राज्य में सबसे ज्यादा मामले कडप्पा जिले से सामने आए हैं, जहाँ 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए हैं और कडप्पा के रिम्स अस्पताल में एक विशेष कोविड आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है, ताकि संक्रमितों का सही तरीके से इलाज किया जा सके.

पैनिक न होने की अपील

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त ने जनता से पैनिक न होने की अपील की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी मामले अलग-अलग क्षेत्रों से रिपोर्ट हुए हैं और यह किसी भी प्रकार का कम्युनिटी क्लस्टर (एक ही जगह से फैलने वाला संक्रमण) नहीं है.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेशः 45 साल बाद ढाका में अरेस्ट हुआ पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान का हत्यारा

Latest News

दक्षिण कोरिया की ओर उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइल, सेना ने बढ़ाई निगरानी

North Korea Ballistic Missile: सियोल और प्योंगयांग के बीच बढ़ती दुश्मनी के बीच जापान और दक्षिण कोरिया के रक्षा...

More Articles Like This

Exit mobile version