Bangladesh: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत गंभीर, तबियत में सुधार नहीं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: अगले साल फरवरी में बांग्लादेश में आम चुनाव होने वाले है. इससे पहले वहां की राजनीति में गर्माहट देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में अपनी-अपनी दावेदारी प्रबल करने में लगी है. वहीं, दूसरी तरफ बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया की सेहत गंभीर बनी हुई है. उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि 80 वर्षीय जिया की स्वास्थ्य स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है.

दिल-फेफड़ों तक पहुंचा संक्रमण का असर

मालूम हो कि खालिदा जिया को 23 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें छाती में संक्रमण हुआ था, जिससे उनके हृदय और फेफड़ों पर असर पड़ा. चार दिन बाद उनकी कई स्वास्थ्य समस्याओं के बिगड़ने की वजह से उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया.

बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिज़वी ने रविवार को बताया कि डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी स्थिति और बिगड़ी नहीं है, लेकिन बहुत सुधार भी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अभी तक जिया को विदेश में इलाज के लिए भेजने की सलाह नहीं मिली है. वहीं बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शनिवार को बताया कि डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें विदेश में इलाज की जरूरत हो सकती है, लेकिन वर्तमान में उनकी शारीरिक स्थिति विदेश यात्रा के लिए अनुकूल नहीं है.

कई स्वास्थ्य समस्याओं के जुझ रही पूर्व प्रधानमंत्री

मालूम हो कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को पहले भी जिगर, किडनी, मधुमेह, गठिया और आंखों की बीमारियों जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं. इस साल 6 मई को जिया लंदन से भारत लौटकर बांग्लादेश आई थीं, जहां उन्होंने चार महीने तक उन्नत चिकित्सा उपचार लिया था. बीएनपी ने शुक्रवार को कहा था कि जिया की स्थिति बहुत गंभीर है और लोगों से उन्हें दुआ में याद रखने का अनुरोध किया था.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version