बांग्लादेशः ढाका की सड़कों उतरे हजारों हिंदू, किया प्रदर्शन, लगे “जय श्री राम” के नारे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजारों हिंदू सड़कों पर उतर गए और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं. भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने का विरोध कर रहे कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा उनकी तस्वीर का कथित अपमान करने को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए हैं. ढाका में हजारों हिंदुओं ने मशाल जुलूस निकालाकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भगवान राम का अपमान करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की.

हिंदुओं का यह प्रदर्शन उत्तरी गैबांधा जिले के पलाशबाड़ी में भगवान राम की 81 फुट ऊंची मूर्ति के निर्माण पर रोक लगाए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है. इस प्रोजेक्ट के पीछे काम कर रही श्री श्री राधा गोविंदा मंदिर कमेटी ने दावा किया कि अधिकारियों को इस्लामी ग्रुप्स से धमकियां मिली हैं. इस घटना ने मुस्लिम-बहुल बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर चिंताओं को फिर से सामने ला दिया है.

ज्ञापन सौंपेंगे हिंदू प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि हाल ही में एक हिंसक भीड़ ने भगवान राम की मूर्ति पर जूता रखकर उसे अपवित्र किया, जो कि हिंदू धर्म का अपमान और बेइज्जती है. उन्होंने 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अपमान के पीछे के दोषी को समय पर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे रविवार को धार्मिक मामलों के मंत्रालय को एक ज्ञापन देंगे. इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग, साथ ही अलग-अलग रैलियों और इवेंट्स सहित कई और प्लान्स की घोषणा की है.

लगे जय श्री राम” के नारे

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम 5 बजे से राजधानी ढाका के शाहबाग चौराहे पर, हिंदू समुदाय के अलग-अलग संगठन एक के बाद एक इकट्ठा हुए. इनमें अलग-अलग यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल थे. जुलूस शाहबाग चौराहे से शुरू हुआ. शाहबाग स्क्वायर से होते हुए मोटेश्वर भवन होते हुए नेशनल प्रेस क्लब तक गया। मशाल जुलूस के दौरान, लोगों ने “जय श्री राम” और कई दूसरे नारे लगाए. भगवान राम के अपमान के विरोध में शुक्रवार को ढाका में भी दो अलग-अलग प्रोग्राम हुए. हिंदू महाजोत नाम के एक संगठन के दो गुटों ने दो अलग-अलग इवेंट किए.

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version