बांग्लादेशी नौकाएं भारत की सीमा में घुसीं, तटरक्षक बल ने 35 मछुआरे अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: भारतीय समुद्री सीमा में अवैध रूप से घुसने के आरोप में भारतीय तटरक्षक बल ने 35 बांग्लादेशी मछुआरों को उनकी दो नावों के साथ हिरासत में लिया. भारतीय टतरक्षक बल ने बताया कि कल सुबह भारतीय कोस्ट गार्ड ने बंगाल की खाड़ी में दो संदिग्ध नावों को देखा और तत्काल उन्हें पकड़कर फ्रेजरगंज फिशिंग हार्बर ले जाया गया.

कोस्ट गार्ड ने उन्हें फ्रेजरगंज कोस्टल पुलिस स्टेशन में पुलिस को सौंप दिया, जहां उन्हें अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मछुआरों से पूछताछ की जा रही है. आज उन्हें काकद्वीप कोर्ट में पेश किया जाएगा. मालूम हो कि पिछले दो महीनों में, भारतीय कोस्ट गार्ड ने बंगाल की खाड़ी में भारतीय समुद्री सीमा में घुसने के आरोप में कई बांग्लादेशी ट्रॉलरों को पकड़ा है.

Latest News

सोमवार के दिन ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा? जानिए क्या है इसका कारण और व्रत के फायदें

Sawan Somwar 2026: सप्ताह के सातों दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से होता है. ऐसे...

More Articles Like This

Exit mobile version