बाराबंकीः तीन सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बाराबंकीः रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह बाराबंकी जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवकों की जान चली गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सोमवार की सुबह लखनऊ महमूदाबाद सड़क मार्ग पर निंदूरा के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

कुर्सी के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि हादसे में सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के चंदेल गांव निवासी विकास उर्फ गुड्डू (26 वर्ष) और तुलसी (24 वर्ष) की मौत हुई है, जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक श्रवण को गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि तीनों मजदूरी करने लखनऊ जा रहे थे.

उधर, देवा कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी ऋषि कुमार (21 वर्ष) अपने साथी मालिकदीन (24 वर्ष) के साथ रविवार रात बाइक से मोहम्मदपुर खाला में मुंडन समारोह में आए थे. बाइक से देर रात दोनों घर लौट रहे थे. इसी दौरान फतेहपुर देवा मार्ग पर कुतुलुपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम से बाइक टकरा गई. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को सीएचसी देवा भेजा गया, जहां दोनों की मौत हो गई है.

वहीं, बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर देर रात राजा बाजार के पास स्कूटी और ई रिक्शा की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक जैदपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है. इन सड़क हादसों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य, डेरिल मिचेल का विस्फोटक अर्धशतक

Wellington: हेनरी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version