गैंगस्टर बना शोले फिल्म का वीरू, जहर लेकर चढ़ा पानी टंकी पर, दे रहा आत्महत्या की धमकी

बाराबंकीः शायद आपने भी शोले फिल्म देखी होगी. इस फिल्म का एक चर्चि सीन है, जिसमें बसंती से शादी करने को लेकर वीरू पानी की टंकी पर चढ़ जाता है. कुछ इसी तरह बाराबंकी के असंद्रा थाना इलाके के कस्बा सिद्धौर निवासी मादक पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर का एक आरोपी शुक्रवार की सुबह कथित तौर पर जहर की शीशी लेकर लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया. वह पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जान देने की धमकी दे रहा है. जबकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई से बचने के लिए वह पुलिस पर दबाव बना रहा है. मौके पर पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद है और उसे उतारने का प्रयास हो रहा है.

कुछ दिन पहले उस पर लगा था गैंगस्टर
जानकारी के अनुसार, सिद्धौर कस्बा निवासी जासिम के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी के मुकदमा दर्ज हैं और जैदपुर थाने की पुलिस ने अभी कुछ दिन पहले उस पर गैंगस्टर का केस भी दर्ज किया था. पुलिस उसकी कई बीघा जमीन, तीन मकान के साथ करीब दस करोड़ रुपए की संपत्ति चिन्हित कर कुर्की करने की तैयारी में है.

जमानत पर है बाहर
जासिम ने 18 अप्रैल को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. वह जमानत पर बाहर है. शुक्रवार की सुबह सिद्धौर कस्बे में पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि युवक पर सामाजिक सद्भाव खराब करने सहित कई मुकदमे दर्ज हैं. वह कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा कर रहा है, उसे उतारने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version