Bareilly Accident: कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत, शादी में जा रहा था परिवार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bareilly Accident: यूपी के बरेली से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां रविवार की भोर में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. यह हादसा थरी चैनपुर इलाके में हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि सीतापुर का एक परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रहा था. उन्होंने बताया कि दुर्घटना रविवार की भोर में हुई. ओवरटेक करते समय कार की ट्रक से टक्कर हो गई.

इस दुर्घटना में प्रदीप कुमार (55 वर्ष) और रेखा रानी (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version