बरेली में सड़क हादसाः बस और कार की टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बरेलीः शुक्रवार की देर रात यूपी के बरेली में सड़क हादसा हो गया. ईको कार और बस की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना भुता के बरहेपुर में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

तीन की मौके पर मौत, आठ गंभीर रूप से घायल

पुलिस के अनुसार, देर रात पुलिस को सूचना मिली कि, भुता के बरहेपुर में एक इको और बस में भिड़ंत हो गई है. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो ईको में 12 सवारियां थी. जिसमें से 8 लोग गंभीर रूप से घायल थे. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

कार का दरवाजा काटकर निकाले गए शव

तीनों लोग ईको में आगे की तरफ बैठे थे. इसलिए अंदर फंसे थे. पुलिस जब उन्हें नहीं निकाल पाई तो फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा. टीम ने अपने विशेष उपकरणों से ईको को काटकर तीनों के शव को बाहर निकला.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों में ईको चालक राकेश पुत्र विजय बहादुर (30 वर्ष), निवासी ग्राम खगडिया थाना दियोरिया जनपद पीलीभीत, गौरव पुत्र सियाराम (19 वर्ष), निवासी ग्राम लाम्हुआ थाना दियोरिया जनपद पीलीभीत और जितेन्द्र पुत्र मनुराम (32 वर्ष), निवासी परेवातुर्रा थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत शामिल हैं. जबकि घायलों में शिव शंकर (29 वर्ष), पुत्र धर्मपाल उम्र 29 वर्ष निवासी परेवातुर्रा थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत, हरीशचन्द्र (35 वर्ष), पुत्र रामपाल, छोटेलाल (26 वर्ष). पुत्र बाबूराम, महेन्द्र (50 वर्ष), पुत्र रामबहादुर, कान्ता प्रसाद (28 वर्ष), पुत्र दुर्गा प्रसाद, नि. ग्राम लाम्हुआ थाना दियोरिया जनपद पीलीभीत, अजय (20 वर्ष), पुत्र रामनाथ, अमित (20 वर्ष), पुत्र खेम करन, भजनलाल उर्फ बडे (22 वर्ष), पुत्र तोले, बीरपल उर्फ नन्नू (18 वर्ष), पुत्र तोले और गोधन (24 वर्ष), पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम लाम्हुआ थाना दियोरिया जनपद पीलीभीत शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version