Bathinda: मालखाना के मुंशी ने एके-47 से खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bathinda: पंजाब से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां सोमवार को बठिंडा के थाना सदर रामपुरा में मालखाना के मुंशी ने एके-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सुखपाल सिंह के तौर पर हुई है. पुलिस मालमे की जांच-पड़ताल कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, सुखपाल सिंह पिछले काफी समय से थाना सदर रामपुरा में मालखाना का मुंशी था. वह रोज की तरह सोमवार को ड्यूटी पर आया था. उसने मालखाना के अंदर रखी एके-47 से अपने सीने में गोली मार ली. गोली आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई.

इस संबंध में एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि थाना सदर रामपुरा के मालखाना मुंशी ने खुद को गोली मारी है. उसकी मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुखपाल सिंह ने खुद को क्यों गोली क्यों. उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा.

Latest News

इजरायल में 38 साल बाद पहली बार तय समय पर पड़ेंगे वोट, 27 अक्टूबर को होगा नेतन्याहू की किस्मत का फैसला

Israel Election: इजरायल में आम चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. नेसेट के कानूनी सलाहकार सागिट अफिक...

More Articles Like This

Exit mobile version