Beijing: चीन के फूड मार्केट में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजिंगः चीन से बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तरी शहर झांगजियाकौ में आग लगने की भीषण घटना हुई है. यह हादसा एक फूड मार्केट में हुआ है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं.

उत्तरी शहर झांगजियाकौ में एक फूड मार्केट में भीषण आग लग गई. इस हादसे में जहां आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं,15 अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हो गए. एक सरकारी अधिकारी का हवाला देते हुए शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि झांगजियाकौ शहर के लिगुआंग बाजार में आग शनिवार की दोपहर को लगी और दोपहर 2.00 बजे (0600 GMT) तक पूरी तरह से बुझ गई.

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. आग के स्रोत गैस की बोतलों से लेकर मांस भूनने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चारकोल और छोड़ी गई सिगरेट तक हो सकते हैं, जबकि भूमिगत गैस लाइनों जैसे पुराने बुनियादी ढांचे को भी आग और विस्फोटों के लिए दोषी ठहराया गया है.

Latest News

Mahashivratri 2026 Wishes: शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं…, महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये भक्ति भरे संदेश

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) का पावन पर्व सनातन धर्म के विशेष पर्वों में से एक है. भगवान...

More Articles Like This