Bengal News: ईडी का एक्शन, तृणमूल नेता शंकर आध्य को दबोचा, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bengal News: राशन घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है. तलाशी और पूछताछ करने के बाद देर रात ईडी ने इस घोटाले में उत्तर 24 परगना के बनगांव के पूर्व चेयरमैन शंकर आध्य को गिरफ्तार कर लिया. ईडी सूत्रों की माने तो उन्हें संदिग्ध लेन-देन और बयानों में विसंगतियों के कारण गिरफ्तार किया गया है.

आज शंकर को कोर्ट में पेश करेगी ईडी
ईडी के अधिकारी शुक्रवार की रात बनगांव से शंकर को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गए थे. शनिवार को केंद्रीय एजेंसी शंकर को कोर्ट में पेश कर अपनी हिरासत में लेने के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है. गिरफ्तारी के बाद शंकर ने कहा कि मैं केंद्रीय एजेंसी की जांच में पूरा सहयोग करूंगा.

ईडी के वाहनों में हुई थी तोड़फोड़
मालूम हो कि शंकर को गिरफ्तार करने और उसके बनगांव स्थित घर से बाहर ले जाने के दौरान ईडी को विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध करने वालों में महिलाएं सबसे आगे थीं. ईडी के साथ चल रहे केंद्रीय बल के वाहन में तोड़फोड़ की गई. यह आरोप लगाए जा रहे थे कि ईडी और केंद्रीय बलों का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है.

ईडी सूत्रों के अनुसार, शंकर के ससुराल में तलाशी के बाद करीब साढ़े आठ लाख रुपये बरामद हुए. ईडी के अनुसार, लेन-देन के संबंध में जो भी जानकारी मिली है, वह संदिग्ध है.

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This