भरत तिवारी एनकाउंटरः CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता एक नौकरी देने का ऐलान किया है. सीएम ने एक्स पर लिखते हुए बताया है कि परिवार को न्यायिक जांच आयोग के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा है कि न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी. मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भरत तिवारी का परिवार मुख्यमंत्री से मिला था और न्याय की गुहार लगाई थी. अब मुख्यमंत्री की ओर से उनके परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की बात कही गई है.

आरोपी पुलिसकर्मी को किया गया था गिरफ्तार

इससे पहले 31 जुलाई को भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है. आरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में शामिल पुलिसकर्मी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने की है. फिलहाल, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

भरत तिवारी का 17 जून को हुआ था एनकाउंटर

मालूम हो कि 17 जून को भोजपुर जिले में 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी. इस घटना के बाद परिजनों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. परिवार के लोगों का आरोप था कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई. वहीं, पुलिस का दावा था कि भरत तिवारी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई थी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version