Bihar: जमुई में हादसा, ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, तीन की मौत, चार गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जमुई: बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां जमुई में आज भोर में ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दिया. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

तिलक कार्यक्रम से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार
जानकारी के अनुसार, जमुई जिला के लोग सोमवार की लखीसराय के अरमा गांव में तिलक कार्यक्रम में गए थे. वापस लौटते समय मंगलवार की भोर में करीब चार बजे सिकंदरा चौक पर बालू लगे एक ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और रमाकांत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की जानकारी होने पर परिवार सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच गई. लोग पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को लेकर अस्पताल जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अरुण सिंह की भी मौत हो गई है.

घायलों का चल रहा उपचार
अन्य घायलों को इलाज को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इनका उपचार चल रहा है. पुलिस ने परिवार के लोगों के घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन-बॉलिंग कोच बने अमित मिश्रा, फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ लौटे पूर्व लेग-स्पिनर

New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version