Bihar News: बिहार में सड़क हादसा, चार युवकों की मौत, जा रहे थे गंगा जल लेने

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यह हादसा आज भोर कटिहार में हुआ. मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर कजरा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

सावन की सोमवारी पर गंगा जल लेने बाइक से जा रहे थे युवक
परिजन राजू कुमार के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार चारों युवक सावन की सोमवारी के लिए भोर में मनिहारी गंगाघाट जा रहे थे. इसी दौरान कुमारीपुर कजरा के समीप अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों की सामने से भीड़त हो गई. इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को तत्काल इलाज के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, इन दोनों ने भी दम तोड़ दिया.

घटना से मृतकों के घर मचा कोहराम
सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की. परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों में एक बाइक पर सवार कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदामारहिका के रहने वाले थे. वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक पूर्णिया के सरसी इलाके के रहने वाले थे. इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version