Bihar: बिहार में निर्माणाधीन मकान का हिस्सा गिरा, चार की मौत, लोगों का हंगामा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां भीषण हादसा हुआ है. पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के लहन ढाका में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलने के दौरान अचानक गिर पड़ा. मलबे में दबकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने पर उन्हें तत्काल डॉक्टरी सहायता नहीं मिली और उन्हें मृत घोषित करने की औपचारिकता ही हुई. इससे नाराज लोगों ने अस्पताल में इलाज न मिलने का आरोप लगाते लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम, लगाया आरोप
आक्रोशित लोगों ने ढाका-मोतिहारी रोड जाम कर दिया और जमकर बवाल शुरु कर दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं है. हम लोग घायल मजदूरों को लेकर यहां पहुंचे, लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण उनका समय से इलाज नहीं हो पाया. इस कारण मजदूरों की मौत हो गई. लोगों ने कहा कि बिहार सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और फौरन इसका समाधान करें. साथ ही मरने वालों के परिजनों को उचित सहायता प्रदान करें.

शांति व्यस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ढाका बीडीओ, एसडीओ, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए. सभी अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुटे हैं. अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरीय अधिकारी के आदेश पर मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version