Bihar: दिल्ली कोर्ट से लालू-तेजस्वी को झटका, इस मामले में बढ़ी मुश्किलें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमीन के बदले नौकरी मामले में बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपियों को समन जारी कर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया. मालूम हो कि जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू और तेजस्वी यादव सहित 78 आरोपी हैं.

सुनवाई के दौरान मंगलवार को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की ओर से दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव के साथ मामले के अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए.

कोर्ट ने लालू-तेजस्वी को 11 मार्च को पेश होने को कहा
इस मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को संभावित है. मालूम हो कि सीबीआई ने विगत कई वर्षो से चल रही अपनी जांच में अब तक इस घोटाले में 30 सरकारी कर्मचारियों सहित 78 लोगों को नामजद आरोपित बनाया हैं. कोर्ट ने लालू और तेजस्वी के साथ लालू के करीबी और पूर्व विधायक भोला यादव, प्रेमचंद गुप्ता को भी तलब किया है.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version