मेलोनी ने रचा इतिहास, इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाली बनीं नेता, PM Modi ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने आज एक इतिहास रच दिया है. 4 सितंबर को 1946 के बाद मेलोनी इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार शासन करने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं. उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी.

PM Modi ने Giorgia Meloni को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मेरी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है. उनकी दोस्ती ने भारत-इटली स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं. आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें- रूस से पाकिस्तान जा रहे जहाज पर ड्रोन हमला, तेज धमाके के बाद लगी आग, सभी 23 भारतीय नाविक सुरक्षित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version