बीजापुरः नए सुरक्षा बल कैंप पर हमला, नक्सलियों ने दागे UBGL, 6 IED मिले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxalite attack in Bijapur: अपनी नापाक हरकतों से नक्सली बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है. नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के नए कैंप पर यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) से हमला किया है. इस हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए.

सुरक्षाबलों ने गुंडम इलाके में बनाया है नया कैंप
जानकारी के अनुसार, गुंडम इलाके में सुरक्षाबलों ने नया कैंप बनाया है. कैम्प स्थापना के बाद गुरुवार की दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने बीजीएल से कैम्प पर हमला करना शुरू कर दिया. इस पर जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी. इससे नक्सलियों को भागने के लिए विवश होना पड़ा. गोलीबारी के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5-5 किलोग्राम के 6 आईईडी बरामद किए हैं.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version