BLA Attacks Balochistan: बीएलए का बलूचिस्तान में हमला, मारे गए कई पाकिस्तानी सैनिक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BLA Attacks Balochistan: बीएलए द्वारा बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए अलग-अलग हमलों में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित कई पाकिस्तानी सैन्यककर्मियों की मौत हो गई हैं. इन हमलों की जिम्मेदारी प्रांत के विभिन्न हिस्सों में बलूच लिबरेशन आर्मी, बलूच राजी आजोई संगर और बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स जैसे संगठनों ने ली है.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने तुर्बत क्षेत्र के पास पाकिस्तानी बलों पर हुए एक बड़े सशस्त्र हमले की जिम्मेदारी ली है. इस हमले में पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित तीन अन्य कर्मियों की मौत हो गई.

बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह हमला तुर्बत के कलातुक इलाके में हुआ. हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अर्सलान हलीम मारे गए, जिनकी पहचान समूह ने पाकिस्तानी सेना की मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में की है. BLA का दावा है कि उनके खुफिया विंग ZIRAB से मिली पुख्ता और गोपनीय जानकारी के आधार पर 6 जून को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था.

एक अन्य घटना में, बलूच राजी आजोई संगर ने खुजदार जिले के जेहरी में पाकिस्तानी बलों को निशाना बनाया. BRAS के प्रवक्ता बलूच खान ने बताया कि 2 जून को उनके लड़ाकों ने इलाके में आगे बढ़ रहे सैन्य वाहनों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया. कई दिशाओं से हुए इस समन्वित हमले में आठ सैन्यकर्मी मारे गए और एक सैन्य वाहन नष्ट हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी बलों को पीछे हटने पर विवश होना पड़ा.

समूह के मुताबिक, जब पाकिस्तानी सेना ने टैंकों और बख्तरबंद वाहनों के साथ दोबारा आगे बढ़ने की कोशिश की, तो BRAS के लड़ाकों ने फिर से हमला कर एक बख्तरबंद वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और सेना को भारी नुकसान पहुंचाया.

इसके साथ ही, बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने कच्छी जिले के सन्नी इलाके में पाकिस्तानी सेना के मुख्य कैंप पर हमला करने का दावा किया है. BRG के प्रवक्ता दोस्तैन बलूच ने कहा कि 2 जून की रात को उनके लड़ाकों ने सैन्य कैंप को चारों तरफ से घेर लिया और रॉकेट लॉन्चर, एलएमजी (LMG) व अन्य भारी हथियारों से अंधाधुंध गोलाबारी की. इस हमले में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए.

Latest News

उत्तर कोरिया ने लॉन्च किया कई बैलिस्टिक मिसाइलें; अमेरिका-जापान ने बढ़ाई सुरक्षा

North korea missile launch कोरियाई प्रायद्वीप में एक बार फिर तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल,  अमेरिका,...

More Articles Like This

Exit mobile version